दुकान का बिल, स्टॉक और खाता — सब एक ऐप में
काउंटर पर तेज़ बिलिंग
भीड़ के समय बिल जल्दी और सही बनना चाहिए। Athak के POS से सामान जोड़िए, बिल बनाइए और पैसा UPI या पेमेंट लिंक से लीजिए। हर बिक्री के साथ स्टॉक अपने आप घटता है, तो सिस्टम में वही दिखता है जो सच में शेल्फ़ पर रखा है।
- काउंटर के लिए POS बिलिंग
- UPI और पेमेंट लिंक से भुगतान
- बिल बनते ही स्टॉक अपडेट
स्टॉक पर नज़र, सप्लायर को सीधा ऑर्डर
हर सामान का स्टॉक एक लिस्ट में देखिए, ताकि पता रहे कि क्या तेज़ी से बिक रहा है और क्या ख़त्म होने वाला है। सप्लायर Athak में जोड़िए, माल मँगाने के लिए परचेज़ ऑर्डर बनाइए, और माल आने पर उसी ऑर्डर के सामने दर्ज कीजिए — गिनती हमेशा सही रहेगी।
हर पार्टी का खाता और GST बिल
उधार वाले ग्राहक, थोक ख़रीदार और जिन सप्लायर का पैसा देना है — सबका खाता Athak में रहता है, जिसमें ख़रीद, भुगतान और बक़ाया साफ़ दिखता है। कारोबारी ग्राहकों के लिए GST बिल बनाइए, और जो ऑर्डर आज लिया पर बाद में देना है, उसे सेल्स ऑर्डर में रखिए।
ग्राहक के मैसेज का जवाब, जब आप काउंटर पर हों
ग्राहक पूछते हैं कि दुकान खुली है या नहीं, पता क्या है, या कोई ऑर्डर देना चाहते हैं। Athak का AI असिस्टेंट WhatsApp और वेबसाइट चैट पर हिंदी, अंग्रेज़ी या हिंग्लिश में जवाब देता है और ज़रूरत पड़ने पर चैट आपको दे देता है। हर ग्राहक की बातचीत कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव रहती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या Athak में POS से बिल बना सकते हैं?
- हाँ। दुकान का POS है, पेमेंट UPI या लिंक से लीजिए, और हर बिक्री के साथ स्टॉक अपने आप घटता है।
- क्या GST बिल बनते हैं?
- हाँ। कारोबारी ग्राहकों के लिए GST बिल बनाइए, और हर पार्टी का खाता उसके लेन-देन के साथ देखिए।
- क्या सप्लायर को परचेज़ ऑर्डर भेज सकते हैं?
- हाँ। सप्लायर जोड़िए, परचेज़ ऑर्डर बनाइए, और माल आने पर उसे ऑर्डर के सामने दर्ज कीजिए।
- उधार वाले ग्राहकों का हिसाब कैसे रखें?
- हर पार्टी का खाता Athak में रहता है, जिसमें उसकी ख़रीद, भुगतान और बक़ाया रक़म दिखती है।
- क्या कैशियर को सब कुछ दिखेगा?
- नहीं, अगर आप न चाहें। रोल और परमिशन से तय कीजिए कि कौन-सा स्टाफ़ क्या देख और बदल सकता है।
- क्या यह मोबाइल पर चलता है?
- हाँ। Athak किसी भी ब्राउज़र में चलता है और इसका Android ऐप भी है, तो काउंटर पर फ़ोन से भी काम चलता है।
